स्टोर में महिला ने आइसक्रीम के साथ की गंदी हरकरत, एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
Monday, Jul 08, 2019 - 05:00 PM (IST)
इंटरनेशनल डेस्क: आइसक्रीम खाना सभी लोगों को पसंद होता है। खासकर बच्चे और लड़कियां इसे बहुत ही शौक से खाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आइसक्रीम लवर्स की बेचैनी बड़ा देगा। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने के बाद आप अगली बार आइसक्रीम लेने से पहले सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर BlindDensetsu नाम के एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसमें एक महिला किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में फ्रिज में से आइसक्रीम निकालती है और उसे जीभ से चाट कर वापस रख वहां से निकल जाती है।
सोशल मीडिया पर अभी तक इस वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग महिला की इस हरकत को देख गुस्से और नफरत भरे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- यह कैसा अजीबोगरीब व्यवहार है।एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐसी हरकत करने के लिए इस महिला को सजा होनी चाहिए। मेरे जैसे लोग जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है वो किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते। इससे किसी की जान को खतरा भी हो सकता है।
What kinda psychopathic behavior is this?! pic.twitter.com/T8AIdGpmuS
— Optimus Primal (@BlindDensetsu) June 29, 2019
ये वीडियो ब्लू बेल आइस्क्रीम स्टोर की है। स्टोर ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपने ग्राहकों को इस घटना से सावधान कराने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। हम इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए इस पर काम कर रहे हैं।फिलहाल कंपनी वीडियो में आइसक्रीम के साथ छेड़छाड़ करने वाली महिला की तालाश कर रही है। महिला टेक्सास के लुफ्किन की रहने वाली है। लोकल पुलिस महिला की इस हरकत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।