''पाक के खिलाफ और कड़ी कार्ऱवाई की तैयारी में ट्रंप''

Thursday, Jan 04, 2018 - 10:44 AM (IST)

न्यूयॉर्कः आतंकवाद की शरणस्थली बने  पाकिस्तान के खिलाफ अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रवैया लगातार सख्त होता जा रहा है। मंगलवार को अमरीका द्वारा पाक को दी जाने वाली 1,628 करोड़ की आर्थिक मदद पर रोक के बाद व्हाइट हाउस ने और सख्त कदम उठाने की तरफ इशारा किया है। अब अमरीका पाकिस्तान को दी जाने वाली हर आर्थिक मदद रोकने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निक्की हेली ने दी है। वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के बाहर पत्रकारों से बात कर रही थीं।

हेली ने आतंकवाद के मसले पर कहा कि जब तक पाक आतंक को ब़़ढावा देना बंद नहीं करता, अमरीका की सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद पर रोक लगाने के लिए कारण बिल्कुल साफ हैं। पाकिस्तान का दोहरा खेल ट्रंप प्रशासन को कतई स्वीकार नहीं करने वाला है। हेली ने कहा कि  पाकिस्तानी हमारे साथ काम करते हैं और आतंकियों को पनाह भी देते हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान में हमारे सैनिकों पर हमले किए। ट्रंप प्रशासन इसकी इजाजत कतई नहीं देगा। आतंकवाद के खिलाफ ल़़डाई में अमरीका पाकिस्तान से बहुत अधिक सहयोग की उम्मीद करता है।  

हेली ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली सभी तरह की सहायता को रोकने की मंशा जताई है। अगर पाकिस्तान ने आतंकियों की मदद का अपना रवैया नहीं छोड़ा तो उसे हर तरह की अमरीकी मदद से हाथ धोना पड़ेगा।  

Advertising