फिर भड़क सकता है चीन, दक्षिण चीन सागर में देखे गए अमेरिका के युद्धक जहाज

Sunday, May 27, 2018 - 05:55 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका के दो युद्धक जहाजों को दक्षिण चीन सागर के विवादित समुद्री क्षेत्र में देखा गया है। इस समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना दावा जताता रहा है और ताइवान के साथ उसका विवाद रहा है। चीन ने रविवार को इस क्षेत्र में दो अमरीकी युद्धक जहाजों को देखे जाने का दावा किया। अमरीका का यह कदम चीन को भड़काने का काम कर सकता है, जिससे वह उत्तर कोरिया मसले पर सहयोग की मांग कर रहा है। अमरीका का यह ऑपरेशन पेइचिंग के उन प्रयासों का जवाब माना जा रहा है, जिसके तहत वह इस रणनीतिक जल क्षेत्र में जहाजों के संचालन को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। 

अमरीका ने इस ऑपरेशन की कई महीने पहले ही योजना बनाई थी और ऐसे ऑपरेशन रूटीन बन गए हैं। लेकिन, अमेरिकी नौसेना की ओर से किए जाने वाले अभ्यास से चीन को बाहर किए जाने के चलते दोनों देशों के बीच संबंधों में असहजता है और ऐसे वक्त में दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी जहाजों की तैनाती चिंताजनक बात है। नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि मिसाइल नाशक और गाइडेड मिसाइल क्रूजर पार्सल आइलैंड से 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थे। इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा जताता रहा है और उसका इसे लेकर अपने पड़ोसी देशों से विवाद भी है। 

दोनों देशों में पहले ही तनाव की स्थिती
अमेरिकी नौसेना के जहाजों ने पार्सल्स के ट्री, लिंकन, ट्रिटन और वुडी आइलैंड्स में कुशल ऑपरेशन चलाया। दोनों देशों के बीच व्यापारिक असंतुलन को लेकर तनाव की स्थिति है। उसके बाद ट्रंप की ओर से उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन के साथ वार्ता को रद्द किए जाने के बाद से अमेरिका और चीन के संबंधों में खटास और बढ़ी है। ऐसे में इस बीच अमेरिकी जहाजों की दक्षिण चीन सागर में मौजूदगी तनाव के स्तर को और बढ़ाने वाली है। 

Isha

Advertising