मजे के लिए स्कूल के 400 लोगों की हत्या करना चाहती थी लड़की, गिरफ्तार

Thursday, Sep 19, 2019 - 11:10 AM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिकी में पुलिस ने एक ऐसी सिरफिरी लड़की को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ अपने मजे के लिए 400 लोगों की हत्या करना चाहती थी। अमेरीकी राज्य ओक्लाहोमा में इस लड़की ने ' अपने सहकर्मियों से कहा था कि वह अपने स्कूल के लोगों पर गोली चलाना चाहती हैं जहां से उसे निकाल दिया गया था । इतना सुनते ही सहकर्मी डर गए और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्कूल द्वारा निकाले जाने से नाराज एक लड़की ने अपने दोस्तों से कहा कि वह वहां के लोगों को गोली मारना चाहती है। जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

 

कोर्ट में पेश दस्तावेजों के मुताबिक एलेक्सिस विल्सन (18) को स्थानीय जेल में रखा गया है। पिट्सबर्ग काउंटी शेरिफ कार्यालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लड़की ने सोमवार को एक पिज्जा रेस्तरां में अपने सहकर्मी को बताया कि उसने एक सेमी ऑटोमेटिक एके-47 राइफल खरीदी है। लड़की के साथ काम करने वाले दो कर्मियों ने अधिकारियों को सूचित किया कि विल्सन ने उन्हें राइफल पकड़े हुए तस्वीरें दिखाई और कहा कि मैकएलेस्टर में उसके पुराने स्कूल के लोगों पर वह बंदूक चलाना चाहती है। इसके बाद अधिकारियों ने विल्सन को उसके घर के पास पकड़ा।

 

इस दौरान विल्सन ने बताया कि वह अपने सहकर्मी को बता रही थी कि हथियार से डरने की जरूरत नहीं है। मगर वह यह बताने में विफल रही कि उसने स्कूल के संबंध वह धमकी भरी बात क्यों कही। अधिकारियों ने विल्सन के कमरे से राइफल के साथ ही छह मैगजीन और कई तरह के अन्य हथियार भी बरामद किए। स्थानीय रिपोर्ट्स में स्कूल के अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि विल्सन को उसके हाई स्कूल से निकाल दिया गया था। जांचकर्ताओं ने बताया कि लड़की को स्कूल में चाकू लाने के लिए निलंबित कर दिया गया था। दोषी साबित होने पर विल्सन को 10 साल तक की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।

Tanuja

Advertising