चीन के नए तटरक्षक कानून से टेंशन में अमेरिका, कहा- बढ़ा सकता है समुद्री तनाव

Saturday, Feb 20, 2021 - 12:59 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका ने चीन द्वारा जारी तटरक्षक कानून  का विरोध जताते हुए चिंता जताई है। अमेरिका ने तटरक्षक कानून को गलत बताते हुए कहा कि इससे समुद्री विवाद बढ़ सकता है। इसे लेकर फिलीपींस वियतनाम इंडोनेशिया जापान व अन्य देशों ने भी चिंता व्यक्त की है।

 

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शुक्रवार को  कहा कि चीन के नए तटरक्षक कानून को लेकर फिलीपींस  , वियतनाम, इंडोनेशिया, जापान  व अन्य देशों की तरह अमेरिका भी टेंशन में हौ और इसका विरोध करता है।'

 

बता दें कि  पिछले माह चीन के शीर्ष विधायी निकाय नेशनल पीपुल्स कांग्रेस स्टैंडिंग कमिटी ने तटरक्षक कानून को पारित किया था जो तट रक्षा की मजबूती के लिए है ताकि चीन के अधिकार में आने वाले जलक्षेत्र में विदेशी नौकाओं से खतरा न रहे।

Tanuja

Advertising