अमेरिका ने चीन के "ट्रायड बॉस" व पब्लिक सिक्योरिटी  प्रमुख पर लगाया प्रतिबंध

Saturday, Dec 12, 2020 - 03:06 PM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका ने  गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार व  भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर चीन को झटका देते  हुए  2 और चीनी प्रमुखों  पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका ने  "ब्रोकन टूथ" ट्रायड बॉस के रूप में जाने जाते कुख्यात चीनी गैंगस्टर वान कुओक कोइ और पब्लिक सिक्योरिटी  प्रमुख व फुजियान प्रांत के ब्यूरो (PSB)  हुआंग ज़ियामी पर  वीजा प्रतिबंध लगाया है।  

 

अमेरिका ने रूस, किर्गिस्तान, लाइबेरिया, हैती, अल सल्वाडोर, जमैका और यमन के कार्यकारी आदेश 13818 के तहत इन दोनों  व्यक्तियों को  भ्रष्टाचार और गंभीर मानवाधिकारों के दुरुपयोग  करने के आरोप में  इस Fact sheet में  शामिल किया है  । अंतर्राष्ट्रीय एंटिकोरप्शन डे और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर  अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने एक फैक्ट शीट जारी की  जिसमें कहा गया "राज्य विभाग और ट्रेजरी विभाग ने भ्रष्टाचार और गंभीर मानव  अपराधियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। "

 

इनमें से वान  ब्रोकन टूथ जो दुनिया के सबसे बड़े चीनी संगठित आपराधिक संगठनों में से एक है जो मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध जुआ, रैकेटियरिंग, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की एक श्रृंखला में संलग्न है।  वह रिश्वत, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार के अलावा पलाऊ में इसी तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त है।

 

बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की ङै। अमेरिका ने चीन पर हांगकांग में मानवाधिकारों और मूल स्वतंत्रता को अहमियत न देने का आरोप लगाया है। अमेरिका उन अधिकारियों को वीजा नहीं देगा, जो हांगकांग की स्वायत्ता और मानवाधिकारों को खत्म करने के लिए जिम्मेदार हैं।  

  
 

Tanuja

Advertising