हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से US का अनुरोध, वैश्विक नियमों की प्रतिबद्धता दोहराए

Saturday, Sep 01, 2018 - 01:28 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से अनुरोध किया है कि वैश्विक नियमों और कायदों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं क्योंकि मुक्त नौवहन और सहमति के आधार पर विवाद निवारण के सामने उत्पन्न चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार करती हैं। 

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने कहा, ‘‘हम हिंद महासागर क्षेत्र में अपने सभी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि वैश्विक नियम-कायदे वाली दुनिया की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं।’’ 

वेल्स ने हनोई (वियतनाम) में मंगलवार को तीसरे ङ्क्षहद महासागर क्षेत्र में अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम सभी को मिलकर एक ऐसा हिंद महासागर क्षेत्र बनाने की अपनी सोच स्पष्ट करनी चाहिए जो समुद्री समझौते के कानून में झलकने वाले अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करता हो, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और पारर्दिशता की रूपरेखा सुनिश्चित करता हो और दक्षिण तथा पूर्व एशिया के साथ आॢथक, राजनीतिक एवं सामाजिक संपर्कों का समर्थन करता हो। बौद्धिक संगठन इंडिया फाउंडेशन ने सम्मेलन का आयोजन किया था।     

Isha

Advertising