अमरीका राष्ट्रपति चुनाव :   नासा अंतरिक्षयात्री ने स्पेस से डाला वोट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 08, 2016 - 11:35 AM (IST)

वॉशिंगटनः विश्वभर में चर्चित अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस धरती से कोसों दूर से भी वोट डाला गया है। नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उसके एकमात्र अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्षयान से अपना वोट दर्ज कराया है।

 वर्ष 1997 से ही अमरीकी अंतरिक्षयात्री टैक्सास कानून के तहत अंतरिक्ष से मतदान करते आए हैंं। अधिकतर अंतरिक्षयात्री ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं, जहां नासा का मिशन कंट्रोल और जॉनसन स्पेस सैंटर स्थित है। अंतरिक्ष से वोट डालने वाले पहले अमरीकी का नाम डेविड वोल्फ था। उन्होंने रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर से अपना वोट डाला था।

नासा ने अपने बयान में कहा, 'अंतरिक्ष स्टेशन के मौजूदा निवासी शेन किम्ब्रो इस अवसर का लाभ लेने वाले सबसे हालिया अंतरिक्षयात्री हैं।' एजैंसी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि शेन के वोट को किस तरह धरती पर भेजा गया। नासा या शेन की ओर से इस बारे में भी कुछ नहीं कहा गया कि शेन ने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News