हिलेरी से सिर्फ एक कदम दूर ट्रंप !

Tuesday, Nov 01, 2016 - 06:13 PM (IST)

फोर्ट लाउडरडेल: अमरीकी राष्‍ट्रपति चुनाव के मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे दोनों प्रमुख उम्‍मीदवारों के बीच व्‍हाहट हाउस की रेस भी कांटे की टक्‍कर में तब्‍दील होती दिख रही है।  इसी कड़ी में एक नए पोल में हिलेरी क्लिंटन की बढ़त घट गई है और अब प्रतिद्वंद्वी डोनाल्‍ड ट्रंप उनसे महज एक प्‍वाइंट के मामूली अंतर से पीछे हैं।

दरअसल हिलेरी के ईमेल विवाद में इसी हफ्ते नया मोड़ आ गया है। उनके कुछ और ईमेल सार्वजनिक होने के बाद एफ.बी.आई. उस मामले की पड़ताल फिर से करने जा रही है। उसके बाद डोनाल्‍ड ट्रंप के हमलों से हिलेरी की बढ़त कमजोर हुई है। ए.बी.सी. न्‍यूज/वाशिंगटन पोस्‍ट के नए पोल में हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच अंतर 46-45 प्रतिशत का हो गया है।  यानी अब डैमोक्रेटिक पार्टी की उम्‍मीदवार हिलेरी महज एक प्‍वाइंट से आगे हैं।

 
 

Advertising