अमेरिका: नौसैनिक की वर्दी में आया, पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस पर ताबड़तोड़ की फायरिंग, 3 घायल

Thursday, Dec 05, 2019 - 10:42 AM (IST)

वॉशिंगटन: हवाई स्थित नौसेना के पर्ल हार्बर शिपयार्ड में बुधवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हवाई न्यूज नाऊ पोटर्ल की रिपोर्ट के अनुसार घायलों में दो की हालत गंभीर है। गोलाबारी के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। नौसेना अड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे गोलीबारी की सूचना दी थी जिसके बाद अड्डा कुछ घंटों तक बंद रहा।

 

एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा था तभी उसने गोलियों की आवाज सुनी और देखा कि तीन घायल जमीन पर पड़े हैं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि हमलावर ने नौसैनिक या नाविक जैसी पोशाक पहन रखी थी। उसने व्यक्ति ने हमलावर को खुद के सिर में गोली मारते देखा। हवाई न्यूज नाऊ ने बताया कि इस गोलीबारी में आम नागरिक भी घायल हुए हैं। गोलीबारी नौसेना अड्डे के दक्षिणी द्वार के पास हुई।

Seema Sharma

Advertising