इस्लामाबाद वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान: होरमुज में  शुरू करेगा नाकेबंदी, US Navy को दी खुली छूट

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:55 PM (IST)

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक सख्त बयान जारी करते हुए कहा है कि United States अब Strait of Hormuz में नौसैनिक नाकेबंदी शुरू करेगा। यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है। ट्रंप ने कहा कि हाल ही में Iran के साथ हुई बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन सबसे अहम मुद्दा परमाणु हथियार पर कोई समझौता नहीं हुआ। अमेरिका का आरोप है कि ईरान इस समुद्री रास्ते का इस्तेमाल “जबरन वसूली” (extortion) के लिए कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान जहाजों से शुल्क वसूलने और खदानों (mines) का डर दिखाकर दबाव बना रहा है।

  

अमेरिका ने अपने नौसेना को निर्देश दिए हैं:

  • होरमुज जलडमरूमध्य में आने-जाने वाले जहाजों की निगरानी और जांच
  • जिन जहाजों ने ईरान को भुगतान किया है, उन्हें रोकना
  • समुद्र में बिछाई गई खदानों को हटाना
  • जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई करना

  

ट्रंप ने साफ कहा है कि अगर ईरान या कोई भी जहाज अमेरिका पर हमला करता है, तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। अमेरिका इस “गैरकानूनी दबाव” को कभी स्वीकार नहीं करेगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो चुकी है । उसके कई बड़े नेता मारे जा चुके हैं। यह सब उसके परमाणु कार्यक्रम की वजह से हुआ। होरमुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है।  अगर यहां नाकेबंदी होती है, तो तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है तथा मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News