फायरिंग की आंशका के चलते अमरीकी नौसेना बेस बंद

Thursday, Nov 03, 2016 - 11:14 AM (IST)

टोक्यो: जापान के पश्चिमी क्षेत्र में सासेबो में अमरीका के नौसैन्य अड्डे को गोलियां चलने की रिपोर्टों के बाद आज बंद कर दिया गया। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सासेबो में अमरीका के नौसैन्य अड्डे को बंद कर दिया गया है लेकिन वहां किसी बंदूकधारी के अभी मौजूद होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

जापान में अमरीकी नौसेना के लिए डिप्टी पब्लिक अफेयर्स ऑफिसर डैरिन विल्सन ने बताया कि राजधानी टोक्यो से 980 किलोमीटर पश्चिम में नौसेना अड्डे की एक इमारत से गोलियां चलने की रिपोर्टों के बाद इमारत को एहतियातन बंद कर दिया गया है।  

Advertising