अमेरिका में गोलीबारी में अश्वेत नाबालिग की मौत, पांच महिलाएं घायल

Wednesday, Mar 22, 2023 - 11:53 AM (IST)

 न्यूयार्कः अमेरिका के मिलवॉकी शहर में गोलीबारी की एक घटना में 15 साल के एक अश्वेत लड़के की मौत हो गई, जबकि पांच युवतियां घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया सोमवार रात 11 बजकर करीब 30 मिनट पर हुई गोलीबारी में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मिलवॉकी काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने मारे गए लड़के की पहचान डेवियन पैटरसन के रूप में की है।

 

पुलिस के मुताबिक, घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जांचकर्ताओं ने कहा कि वे अज्ञात संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी किस वजह से हुई। जैकलीन मूर नाम की एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की लगभग तीन साल पहले उसी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूर ने कहा, “15 साल का हो या 14 साल का, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अभी भी एक बच्चा था। किसी ने अपना बच्चा फिर से खो दिया। एक और अश्वेत माता-पिता को अपने बच्चे को दफनाना पड़ रहा है।”  

Tanuja

Advertising