अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा: भारत के साथ रक्षा बिक्री उच्चतम स्तर पर

Wednesday, Feb 14, 2018 - 11:31 PM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि भारत के साथ रक्षा बिक्री अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर है और वाशिंगटन एफ 35 विमान सहित भारत के लिए सभी जरूरतों का समर्थन करता है। 

अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी बी हैरिस ने प्रतिनिधि सभा की शस्त्र सेवा समिति के समक्ष कहा कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी लगातार आगे बढ़ रही है और इसमें 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी बनने की क्षमता हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका की रक्षा बिक्री अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर है। 

Advertising