मुस्लिम रंगरूटों को आतंकी कहने पर अमरीकी मरीन को 10 साल की जेल

Saturday, Nov 11, 2017 - 09:59 PM (IST)

वॉशिंगटन: अमरीकी मरीन कोर के एक ड्रिल इंस्ट्रक्टर को एक दर्जन से ज्यादा मुस्लिम रंगरूटों को आतंकी कहने पर शनिवार को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। 

गनरी सार्जैंट जोसेफ फिलिक्स को साऊथ कैरोलिना अड्डे केपैरिस आइलैंड में बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान रंगरूटों के शोषण के लिए कल दोषी करार दिया गया था। 8 सहकर्मियों की एक ज्यूरी ने फिलिक्स को रंगरूटों के शोषण का आदेश देने वाले एवं उसका हिस्सा रहे उन 6 इंस्ट्रक्टरों में सबसे ज्यादा दोषी पाया। उन्होंने रंगरूटों पर आतंकी होने का ताना कसा था। ज्यूरी में महिलाकर्मी भी शामिल थीं। फिलिक्स ईराक युद्ध में काफी सक्रिय थे। 

Advertising