अलमारी खंगालते मिली पुरानी पैंट ने बदल दी जिंदगी, शख्स अचानक बन गया  57 करोड़ का मालिक !

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 04:19 PM (IST)

International Desk: अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाले एक व्यक्ति की जिंदगी अचानक बदल गई, जब उसे अपनी पुरानी पैंट की जेब में रखा एक भूला हुआ लॉटरी टिकट मिल गया। यह टिकट कुछ ही दिनों में एक्सपायर होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने करीब 57 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने पिछले साल मई में एक पेट्रोल स्टेशन से “पिक-6” लॉटरी टिकट खरीदी थी। टिकट खरीदने के बाद वह कहीं रखकर भूल गया। महीनों तक उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि उसके पास करोड़ों रुपये जीतने वाला टिकट मौजूद है।

 

हाल ही में लॉटरी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि एक बड़ा इनाम अब तक किसी ने क्लेम नहीं किया है और उसकी वैधता खत्म होने वाली है। यह सुनकर उस व्यक्ति को शक हुआ क्योंकि टिकट उसी पेट्रोल पंप से खरीदी गई थी, जहां वह अक्सर जाता था। इसके बाद उसने घर में टिकट ढूंढना शुरू किया। उसने अलमारी, दराज और पुराने कपड़ों की तलाशी ली। आखिरकार उसे एक पुरानी पैंट की जेब में मुड़ा हुआ टिकट मिल गया। जब उसने नंबर मिलाए तो वह हैरान रह गया, क्योंकि टिकट पर जैकपॉट जीतने वाले नंबर थे।

 

बताया गया कि टिकट की वैधता खत्म होने में सिर्फ आठ दिन बचे थे। शख्स तुरंत लॉटरी ऑफिस पहुंचा और अपनी पुरस्कार राशि क्लेम कर ली।  लॉटरी अधिकारियों ने इस घटना के बाद लोगों से अपने पुराने टिकट संभालकर रखने और समय-समय पर जांच करने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि कई बार लोग छोटे-बड़े इनाम सिर्फ इसलिए गंवा देते हैं क्योंकि वे टिकट कहां रखी है, यह भूल जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News