अमरीका की पहली मुस्लिम महिला जज की मौत, नदी में तैरता मिला शव(Pics)

Thursday, Apr 13, 2017 - 02:49 PM (IST)

न्यूयार्क: अमरीका में न्यूयार्क की हडसन नदी में देश की पहली मुस्लिम महिला जज मृत पाई गई है। पुलिस ने बताया कि न्यूयार्क की सबसे बड़ी अदालत की एसोसिएट जज शीला अब्दुस-सलाम(65) को कल हडसन नदी के पश्चिमी किनारे पर मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि अब्दुस सलाम के शव को नदी से बाहर निकाला गया। उनके परिवार वालों ने मृत महिला जज की पहचान की और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। अब्दुस-सलाम वाशिंगटन की रहने वाली थी और वह कोर्ट आफ अपील्स की पहली अफ्रीकी-अमरीकी महिला जज थी। 


जानकारी के अनुसार बुधवार को जज सलाम के अपने न्यूयॉर्क घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद परिवार ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। इसी बीच जांच में जुटी पुलिस को जज सलाम का शव नदी में तैरता दिखाई दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जज सलाम के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Advertising