अमेरिका के ओहियो में गोलीबारी, एक की मौत

Monday, Jul 10, 2017 - 03:18 AM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के ओहियो में एक पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में आज एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक घायलों में बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल है।

खबरों के अनुसार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने महिला की जांघ पर गोली मारी जिसके इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दो बंदूकधारियों को कार में भागते हुए देखा है।  

Advertising