अमेरिका के पूर्वी अरकांसास के वॉलमार्ट में गोलीबारी, 3 लोग घायल

Tuesday, Feb 11, 2020 - 01:35 AM (IST)

फॉरेस्ट सिटीः अमेरिका के पूर्वी अरकांसास स्थित वालमार्ट में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना फॉरेस्ट सिटी में हुई।

फॉरेस्ट पुलिस की प्रवक्ता चैस्टिटी बॉयड ने बताया कि वालमार्ट के अंदर तीन लोगों को गोली लगी है लेकिन वह यह नहीं बता सकती कि उनके जख्म कितने गंभीर हैं। बॉयड ने कहा कि उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि हमलावर को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

 

Pardeep

Advertising