अमेरिका: कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में नगर कीर्तन के दौरान फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली (Video)
punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2023 - 12:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई है। अधिकारियों ने घटना का संबंध ‘नफरती अपराध' से होने से इनकार किया है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता सार्जेंट अमर गांधी के मुताबिक, गोलीबारी गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार दोपहर ढाई बजे हुई। घटना गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के दौरान हुई।
Shocking :
— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ رویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) March 27, 2023
Two people were shot Sunday afternoon at a Sikh temple in the Vineyard section of #Sacramento in USA during a Sikh Parade.
𝗥𝗲𝗽𝗼𝗿𝘁𝗲𝗱𝗹𝘆 : 𝗜𝗧 𝗪𝗔𝗦 𝗡𝗢𝗧 𝗛𝗔𝗧𝗘 𝗖𝗥𝗜𝗠𝗘 pic.twitter.com/9WyOXrFA6Y
‘सैक्रामेंटो बी' अखबार की खबर के मुताबिक, गांधी ने कहा कि गुरुद्वारे में दो व्यक्तियों के बीच लड़ाई होने लगी। उन्होंने कहा कि एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति के मित्र को गोली मार दी। इसके बाद लड़ाई में शामिल दूसरे व्यक्ति ने अपने दोस्त को गोली मारने वाले शख्स को गोली मार दी और फरार हो गया। ‘फॉक्स40.कॉम' पोर्टल की खबर के मुताबिक, गांधी ने कहा कि गोलीबारी की घटना का संबंध नफरती अपराध से नहीं है और यह दो लोगों के बीच हुए झगड़े का नतीजा है जो एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
गांधी ने कहा कि पहले दोनों व्यक्तियों में हाथापाई हुई और फिर गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि एक संदिग्ध भारतीय पुरुष बताया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना से इलाके में किसी खतरे की आशंका है तो भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना में जख्मी हुए दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अधिकारियों को दो व्यक्तियों को हथकड़ी लगाकर ले जाते हुए देखा गया। हालांकि यह साफ नहीं है कि क्या यही लोग घटना में शामिल थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Panihati Dahi Chida Festival: यहां का विशेष प्रसाद पाने के लिए उमड़ता है भक्तों का हजूम, जानें क्यों

Recommended News

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

भाजपा ने कहा- 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर किया 1 आतंकी...सर्च ऑप्रेशन जारी

आज का राशिफल 2 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा