अमरीका का  लड़ाकू विमान जापान में दुर्घटनाग्रस्त

Monday, Jun 11, 2018 - 02:20 PM (IST)

टो्क्योः अमरीका का एफ -15 लड़ाकू विमान आज जापान के दक्षिणी तट के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पायलट विमान में से निकलने में कामयाब रहा और जापानी बलों ने उसे बचा लिया।

रक्षा मंत्रालय ने तत्काल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि नहीं की है और कहा कि इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। क्योदो समाचार एजेंसी ने कहा कि यह अमेरिकी विमान नाह के नजदीक आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नाह जापान के दक्षिणी ओकिनावा द्वीप की क्षेत्रीय राजधानी है। जापान के एनएचके टीवी ने बताया कि हादसे में पायलट के पैर की हड्डी टूट गई है।

Tanuja

Advertising