नाटो को समर्थन बंद नहीं करेगा अमरीका

Wednesday, Feb 22, 2017 - 03:29 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र:अमरीकी राजदूत निक्की हेली ने यूरोपीय सहयोगियों के प्रति अमरीका की‘‘पूर्ण प्रतिबद्धता’’ को रेखांकित किया है। हेली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों से कहा कि  अमरीका, नाटो सैन्य गठबंधन को समर्थन देना बंद नहीं करेगा और यूरोपीय संघ के साथ सहयोग को सुधारना चाहता है।  उन्होंने कहा कि अमरीका समय-समय पर यूरोपीय संघ के दृष्टिकोण से असहमत हो सकता है जैसे कि मित्र करते हैं लेकिन किसी को भी इन मतभेदों को गठबंधन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में कमी के संकेत के तौर पर नहीं आंकना चाहिए। 

कुछ यूरापीय नेता ट्रंप को लेकर चिंतित हैं। ट्रंप ने एक बार नाटो को ‘बेकार’ कहा था और पिछले वर्ष यूरोपीय संघ को छोडऩे के ब्रिटेन के फैसले का समर्थन किया था।   अभियान के दौरान ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में अच्छी बाते बोली थीं जिससे रूस की आक्रामकता को लेकर चिंतित यूरोपीय सहयोगी परेशान हो उठे थे।   राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप रूस के प्रति नरम नजर आ रहे हैं और उन्होंने कई विदेशी नेताओं के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान नाटो के महत्व पर बल दिया है।   उन्होंने कहा, ‘‘अमरीका को  लगता है कि रूस के साथ बेहतर सबंध संभव है।’’
Advertising