बाढ़ में फंसा Wedding couple, दुल्हन ने की एेसी हरकत वीडियो हो गया Viral

Thursday, Aug 16, 2018 - 11:58 AM (IST)

न्यूयार्कः अमरीका  के शहर  न्यू जर्सी के बरगन काउटी में  बाढ़ के कारण एक शादी यादगार बन गई। शनिवार रात  एक दुल्हन अचानक बाढ़ में फंस गई । उस वक्त दुल्हन ने वेडिंग गाउन और जूते पहन रखे थे। बारिश के कारण हेकेनसेक नदी उफान पर आ गई। एेसे में दुल्हन दूल्हे को कार मे ही छोड़ कर कार की छत पर चढ़ गई।  बोगाटा पुलिस डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ''अचानक बाढ़ आने की वजह से दूल्हा-दुल्हन और उसके दोस्त कार में फंस गए थे। लेकिन बिना किसी को नुकसान हुए हमने उनको बचा लिया। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के ऊपर दुल्हन बैठी हुई थी। जिसके बाद बोगाटा पुलिस ऑफिसर कार लेकर आई और दुल्हन को सही-सलामत बाढ़ से बाहर निकाल दिया।  डिपार्टमेंट ने कहा- ये कोई आम बाढ़ नहीं थी, 15 मिनट के अंदर पानी 4 फुट तक भर चुका था । कोल ने कहा- हम देखकर हैरान थे कि दूल्हा-दुल्हन और उसके दोस्त बाढ़ में फंसे थे। दुल्हन के बाद दुल्हे और दोस्तों को भी बाहर निकाल लिया गया।  इस वीडियो को पुलिस ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट किया था. अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज, 2 हजार से ज्यादा शेयर्स और 1 हजार से ज्यादा रिएक्शन्स मिल चुके हैं। 

  

Tanuja

Advertising