अमेरिका ने यूरोपीय संघ (ईयू) के खिलाफ शुल्क लगाया तो यूरोपीय देशों का समूह करेगा जवाबी कार्रवाई

Saturday, Apr 13, 2019 - 11:28 PM (IST)

वॉशिंगटन: चीन के बाद अब अमेरिका की यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड वॉर के तनातनी बढ़ गई है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यूरोपीय संघ ने एयरबस को सब्सिडी देनी बंद नही किया तो अमेरिका ईयू के उत्पादों पर नए आयात शुल्क लगाएगा। अमेरिका ने यूरोपीय संघ पर बोइंग और एयरबस को गैर कानूनी तरीके से सरकारी सहायता देने का अरोप लगाया है।

लेकिन फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनों ली इस मसले का 'सौहार्दपूर्वक समाधान' निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि फ्रांस ने एयरबस को सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा है। अगर अमेरिका ने यूरोपीय संघ (ईयू) के खिलाफ शुल्क लगाया तो यूरोपीय देशों का यह समूह जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।  

बैठक के दौरान फ्रांसीसी मंत्री ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्टीवन म्यूचिन को कहा, 'यदि हमारे खिलाफ अमेरिका की ओर से अनुचित और अतार्किक प्रतिबंध लगाए गए तो यूरोप भी एकजुट होकर करारा जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच परस्पर किसी भी प्रकार की व्यापारिक कार्रवाई अमेरिका और यूरोप दोनों की आर्थिक वृद्धि के लिए बुरी होगी। फ्रांस के वित्त मंत्री का कहना है कि विश्व व्यापार संगठन के निष्कर्ष को देखते हुए अमेरिका और यूरोपीय संघ को एयरबस-बोइंग मामले के समाधान के लिए सौहार्दपूर्वक कोई समझौता करना चाहिए। 

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को ईयू कुछ अमेरिकी उत्पादों की सूची जारी करेगा जिनपर यूरोपीय संघ में आयात शुल्क लगाए जा सकते हैं। सूत्र ने संकेत दिया कि इससे अमेरिका से यूरोपीय संघ में आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के उत्पाद का व्यापार प्रभावित हो सकता है। 

Yaspal

Advertising