अमरीकी बमवषर्कों ने दक्षिण चीन सागर पर उड़ान भर चीन को दी खुली चुनौती

Friday, Jul 07, 2017 - 01:36 PM (IST)

टोक्यो: अमरीका के दो बम वर्षक विमानों ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ान भरकर चीन को खुली चुनौती दी है। अमरीकी वायु सेना ने एक वक्तव्य जारी करके इसे अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र मानने पर बल दिया।

चीन हालांकि इस व्यस्त जलमार्ग पर अपना कब्जा बताता रहा है। जापानी लडाकू विमानों ने कल की उड़ानों से पहले निकटके पूर्वी चीन सागर में दो बी-1 विमानों को प्रशिक्षित किया था। पहली बार अमरीकी और जापानी सेना ने रात्रि सैन्य अभ्यास किया। उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी की मिसाइल विकसित करने के दावे के बाद अमरीकी सैन्य गतिविधियों में तेजी आई है। इस दावे के मुताबिक इससे अमरीका पर खतरा बढ़ गया है। अमरीका मिसाइलों और परमाणु बमों के अनुसंधान को रोकने के लिए उत्तर कोरिया पर चीन के जरिए और अधिक दबाव बढ़ाना चाहता है।  
 

Advertising