अमरीका और उ. कोरिया परमाणु वार्ता के मुख्य पहलूओं पर बढ़े आगे

Saturday, Jul 07, 2018 - 01:22 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका और उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में निरस्त्रीकरण के प्रयासों की जांच समेत सभी अहम पहलूओं पर काम करने के लिए कार्य दलों का गठन किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेओ की उत्तर कोरिया यात्रा के दूसरे दिन अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।  प्रवक्ता हीदर नौहर्ट ने कहा पोम्पेओ ने उत्तर कोरिया के अधिकारियों के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे के अलावा 1950 के कोरियाई युद्ध में मारे गये अमेरिकियों की अस्थियों की स्वदेश वापसी पर बातचीत की।

उत्तर कोरिया के शीर्ष अधिकारी किम योंग चोल के साथ वार्ता में  पोम्पेओ ने कहा कि अमरीका का लक्ष्य उत्तर कोरिया का‘पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण’है।  चोल ने परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा लेकिन इतना आवश्य कहा, ऐसी कुछ बातें हैं जिन्हें वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं।मिली जानकारी के अनुसार पोम्पेओ ने वार्ता के बाद इसकी जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दी।  

Isha

Advertising