अमेरिका के सेंट लुइस में गोलीबारी, 8 वर्षीय बच्ची की मौत व 3 घायल

Sunday, Aug 25, 2019 - 10:49 AM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका के सेंट लुइस में एक स्कूल के पास हुई गोलीबारी में 8 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। समाचार पत्र ‘सेंट लुइस पोस्ट-डिस्पैच' की खबर के अनुसार गोलीबारी शुक्रवार रात करीब आठ बजे ‘हेरोल्डस चोप सुय' रेस्तरां के बाहर हुई।

पुलिस प्रमुख जॉन हेडन ने बताया कि बच्ची की पहचान जुर्नी थॉमसन के तौर पर हुई है और उनका परिवार वहां एक फुटबाल प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंचा था। प्रदर्शनी ‘सोलडन हाई स्कूल' से एक ब्लॉक दूर ही आयोजित की गई थी। पुलिस ने बताया कि घायलों में 16 साल के दो लड़के और 64 वर्षीय एक महिला शामिल है। हेडन ने बताया कि पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
 

Tanuja

Advertising