पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने न्यायाधीश, उनकी पत्नी और दो बेटों की हत्या की

Monday, Apr 05, 2021 - 12:29 AM (IST)

पेशावरः उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पेशावर-इस्लामाबाद राजमार्ग पर रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर आतंकवाद रोधी अदालत के एक न्यायाधीश, उनकी पत्नी और दो बेटों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में न्यायाधीश के दो सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आफताब खान अफरीदी स्वात में एटीसी जज थे और दो महीने पहले ही उनकी तैनाती हुई थी। यह घटना छोटा लाहौर स्वामी जिले में हुई। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।

वहीं इस घटना के बाद स्वात बार एसोसिएशन ने सोमवार (कल) हमले के विरोध में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। स्वात बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कल कोई भी अदालत में पेश नहीं होगा। इस बीच, मुख्यमंत्री केपी महमूद खान ने हमले की निंदा की और घटना में मानव जीवन की क्षति पर दुख व्यक्त किया। "महिलाओं और बच्चों को लक्षित करना एक कायरतापूर्ण प्रयास है।" उन्होंने कहा कि हमले के पीछे उन लोगों को नहीं बख्शा जाएगा।

Pardeep

Advertising