संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी के शीर्ष निरीक्षक ने अचानक दिया इस्तीफा

Saturday, May 12, 2018 - 04:14 PM (IST)

बर्लिनः संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि उसके शीर्ष निरीक्षक ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने टेरो वारजोरांटा के अचानक इस्तीफा देने का कोई कारण नहीं बताया और कहा कि वह गोपनीय निजी मसलों पर टिप्पणी नहीं करता। लगभग पांच साल तक जिम्मेदारी संभालने वाले वारजोरांटा का स्थान फिलहाल मासिमो अपारो लेंगे। वह इटली के परमाणु इंजीनियर हैं।

इस पद पर वरजोरांटा पिछले पांच साल कार्यरत थे। हाल ही में वरजोरांटा को मासिमो अपारो ने अस्थायी रूप से प्रतिस्थापित कर दिया था। मासिमो इटली का परमाणु इंजिनियर है, जो हाल ही में ईरान में एजेंसी के शीर्ष निरीक्षक थे। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2015 में हुए परमाणु समझौते को खत्म करने के फैसले के बाद लिया गया। 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग होने की घोषणा की थी। साथ ही ट्रंप ने आगाह किया कि जो भी ईरान की मदद करेगा उन्हें भी प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दुनिया में यह संदेश जाएगा कि अमेरिका सिर्फ धमकी ही नहीं देता है, बल्कि करके भी दिखाता है।

Isha

Advertising