अनोखी लव स्टोरीः दादी ने 19 वर्षीय पति में पाया प्यार

Friday, Apr 20, 2018 - 10:54 AM (IST)

सेंट लुइस: एक 72 वर्षीय दादी का कहना है कि उसे अपने 19 वर्षीय पति से ‘सच्चा प्यार’ मिला है। उसने बताया कि उसके पति को कभी भी युवा महिलाओं ने आकर्षित नहीं किया। मैरीविल्ले टेनेसी की अल्मेडा एरेल को अपने पति गैरी हार्डविक के साथ एक बर्थडे पार्टी में प्यार हो गया था। इस जोड़ी ने बहुत जल्द रोमांस का आनंद लिया।

डेटिंग के 2 सप्ताह बाद गैरी और अल्मेडा ने 53 साल की उम्र के अंतराल के बावजूद शादी रचा ली। अल्मेडा के पोते से भी उम्र में छोटे गैरी ने बताया कि वह वास्तव में परिपक्व महिला है। गैरी का कहना है कि मैं जब अल्मेडा से मिला था तो वह उस समय बहुत दुखी थी। 2 साल पहले शादी करने वाला यह जोड़ा अब बिल्कुल सुखी जीवन जी रहा है।
 

Isha

Advertising