नेपाल में क्षतिग्रस्त स्मारकों की खुदाई कर रहा यूनेस्को

Monday, Dec 12, 2016 - 04:48 PM (IST)

काठमांडू :  यूनेस्को ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय के साथ मिलकर नेपाल के कुछ प्रसिद्ध स्मारकों की खुदाई कर रहा है ताकि उनके इतिहास को बेहतर तरीके से समझा जा सके। नेपाल में करीब डेढ़ वर्ष पहले आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी।  यूनेस्को ब्रिटेन के डरहम विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर हुनमानढोका दरबार चौराहे पर जगन्नाथ और गोपीनाथ मंदिरों में खुदाई कर रहा है। 

यूनेस्को के विश्व विरासत स्थल काठमांडू घाटी में स्मारकों की खुदाई के माध्यम से पिछले वर्ष शुरू मिशन को इन्होंने जारी रखा है जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत को बहाल करना है।  नेपाल में यूनेस्को के प्रतिनिधि क्रिश्चियन मैनहार्ट ने बताया, ‘‘विरासत स्थलों की पुरातात्विक जांच और भूकंप से प्रभावित स्मारकों की आधारशिला का आकलन काठमांडो घाटी के विश्व विरासत अद्वितीय वैश्विक मूल्य को बनाए रखने के लिए है।’’   
 

Advertising