शेरनी ने हिरण के बच्चे के साथ किया एेसा काम, फोटोज कर देंगी हैरान

Thursday, Jul 27, 2017 - 03:47 PM (IST)

सॉउथ अफ्रीका: ज्यादातर जंगली जानवरों के आक्रमकता भरे किस्से ही सामने आते हैं। लेकिन कई बार कुछ एेसे किस्से सामने आते है जो एक बार हमें सोचने पर मजबूर कर देते है।


ऐसा ही एक नजारा सॉउथ अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क में देखने को मिला। दरअसल ग्रैमी मिशलेय(45)नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ घूमने के लिए गए थे। अचानक उनकी नजर सड़क पार कर रही शेरनी पर पड़ी, जिसके मुंह में हिरण का बच्चा था। ग्रैमी मिशलेय ने झट से इस सारी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।


ग्रैमी ने अपनी पत्नी के साथ उस शेरनी का पीछा किया तो दोनों वहां का नजारा देख हैरान रह गए।शेरनी ने थोड़ी दूर जाकर बच्चे को नीचे रखा और उसे जीभ से चाटने लगी। दोनों पति-पत्नी के लिए ये काफी रोमांचक पल था। थोड़ी देर तक हिरण का बच्चा भी शेरनी के साथ खेलता रहा। ग्रैमी ने ये फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को कई बार शेयर किया गया। 

Advertising