UN ने सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में हथियारों पर लगे प्रतिबंध में छूट दी

Friday, Sep 13, 2019 - 09:29 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक में लगे हथियार प्रतिबंध को आसान बनाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। दरअसल फरवरी में इस देश की सरकार ने 14 सशस्त्र समूहों के साथ एक शांति समझौता किया था।

 

बृहस्पतिवार को पारित प्रस्ताव में सीएआर अधिकारियों को तत्काल प्रशिक्षित करने और सुरक्षा बलों को हथियारों से लैस करने की बात कही गई है ताकि वह नागरिकों की आसन्न खतरों से रक्षा कर सकें।

 

जनवरी में परिषद ने हथियार पर प्रतिबंध को एक साल तक के लिए और बढ़ा दिया था लेकिन कहा था कि वह सरकार द्वारा हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों को देखते हुए इसकी समीक्षा 30 सितंबर तक करेंगे। 

Tanuja

Advertising