संयुक्त राष्ट्र की चलती कार में शारीरिक संबंध बनाते दिखा अधिकारी कपल, वीडियो वायरल

Saturday, Jun 27, 2020 - 05:18 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक गाड़ी की पिछली सीट पर एक कपल के शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद UN ने अपने एक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो इसराईल की एक सड़क का है। वीडियो में एक युवती रेड ड्रेस में कार की पिछली सीट पर बैठकर युवक के साथ सेक्स करते हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा आगे की सीट पर एक और व्यक्ति बैठा हुआ है। हालांकि, अभी इस वीडियो को लेकर और जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कार संयुक्त राष्ट्र ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि इस वीडियो ने यूएन को हैरान और बुरी तरह से परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा, 'यह व्यवहार घृणित है और हम जिस चीज के लिए खड़े हैं, उसके खिलाफ जाकर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी ने काम किया है।' इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच जारी है। दुजारिक ने कहा कि वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई भी होगी।

Tanuja

Advertising