यूक्रेन ने मारियुपोल में 1,30,000 नागरिकों को बनाया बंधक

Monday, Mar 21, 2022 - 02:54 AM (IST)

मास्कोः यूक्रेन के राष्ट्रवादियों ने मारियुपोल में 130,000 नागरिकों को बंधक बनाया गया है। रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिज़न्त्सिेव ने रविवार को यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'हमारी जानकारी के अनुसार 130,000 यूक्रेनी नागरिकों और छह देशों के 184 विदेशी नागरिकों को वर्तमान में शहर में बंधक बनाया गया है।' 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में रूसी सैनिकों ने घिरे हुए शहर से 139 विदेशी नागरिकों सहित 59,304 लोगों को निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि रूस ने रविवार को 16,000 से अधिक लोगों को निकाला, जिनमें से 2,000 बच्चे हैं। सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से कुल मिलाकर 68,983 बच्चों सहित 3,30,686 लोगों को बाहर निकाला गया है। 

Pardeep

Advertising