यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला; 2 बड़ी तेल रिफाइनरियों में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 07:44 PM (IST)

International Desk:  यूक्रेन के ड्रोन हमले में दक्षिणी रूस की दो बड़ी तेल रिफाइनरी में आग लग गई। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। रूसी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हाल के महीनों में यूक्रेन ने रूसी सैन्य उद्योगों और ऊर्जा सुविधाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। इस अभियान ने रूस की ईंधन और सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति को बाधित किया है।

 

The Slavyansk Eco refinery in Krasnodar Krai is on fire following a Ukrainian drone strike. The Yaroslavl Oil Refinery, one of the country's largest, was also targeted. The attacks fit Ukraine's strategy of keeping Russia's main refineries in a state of permanent repair,… pic.twitter.com/avU2UVRu6S

— Aleksandar Djokic (Александар Джокич) (@polidemitolog) June 28, 2026

जानकारों के मुताबिक, इसने युद्ध के मैदान में मॉस्को की कोशिशों को भी धीमा कर दिया है, जिससे क्रेमलिन पर बातचीत की मेज पर आने का दबाव बढ़ गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''आज (शनिवार) रात रूस की दो तेल रिफाइनरी हमारी लंबी दूरी के ड्रोन हमले की जद में आ गईं। एक हमले का मतलब रूस की युद्ध क्षमता को कम करना और दूसरे हमले का मकसद शांति की ओर कदम बढ़ाना है।''  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News