Ukraine-Russia Crisis: जिसका डर वही हुआ! रूस-यूक्रेन जंग में लग गया लाशों का ढेर, बच्चे भी शामिल

Saturday, Feb 26, 2022 - 04:19 PM (IST)

कीव: यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूस के हमले में 198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वाले में सैनिक और आम नागरिक और 3 बच्चे भी शामिल हैं।  ल्याशको ने शनिवार को बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हताहतों में कितने सैनिक और आम नागरिक हैं। ल्याशको ने कहा कि बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमलों तथा उत्तर, पूर्व और दक्षिण से यूक्रेन में सैनिकों के अभियान के साथ शुरू हुए रूसी आक्रमण में 33 बच्चों सहित 1,115 लोग घायल हो गए। 


 
खबर के मुताबिक रूसी सेना कीव की सड़कों उतर चुकी है। शहर में तड़के बम धमाकों की आवाजें सुनी गई थीं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक मिसाइल शनिवार को ज़ूलियानी हवाई अड्डे के पास कीव के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके में एक ऊंची इमारत से टकरा गई। 

रूसी हवाई सेना रात भर शहर के पास उतरी और कीव के दक्षिण में लगभग 25 मील (40 किलोमीटर) दक्षिण में वासिलकिव में बेस पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सेंट्रल गली में भीषण लड़ाई चल रही है। इस युद्ध में पोलैंड और अन्य अमेरिकी समर्थित देशों के द्वारा यूक्रेन सेना को हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं। 


  

Anu Malhotra

Advertising