यूक्रेन ने 16 से 60 साल के रूसी पुरुषों की बढ़ाई टैंशन

Saturday, Dec 01, 2018 - 02:07 PM (IST)

कीव: पिछले हफ्ते रूस द्वारा अपने तीन जहाजों को जब्त करने के बाद यूक्रेन ने कड़ा कदम उठाते हुए रूसकी टैंशन बढ़ा दी है। यूक्रेन ने 16 से 60 साल तक की आयु वाले रूसी पुरूषों के  देश में प्रवेश को  सीमित कर दिया है। यह जानकारी देश की सीमा सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने दी । यूक्रेन ने  जहाज जब्त किए जाने के बाद सीमांत क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू कर दिया था।

सीमा सेवा प्रमुख पेट्रो त्श्यकल ने राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के साथ बैठक के बाद कहा, 'आज से, विदेशियों के प्रवेश को सीमित किया गया है।इसका पहला उदाहरण रूसी परिसंघ के 16 से 60 तक की आयु वाले पुरूष नागरिक हैं। पोरोशेंको ने कहा कि 'मानवीय आधारों' को छोड़कर रूसी पुरूषों का प्रवेश सीमित रहेगा। 

यूक्रेन ने बुधवार को रूस की सीमा, काला सागर और अजोव सागर से लगे 10 क्षेत्रों में 30 दिन के लिए मार्शल लॉ लगाया हुआ है। रूस ने यूक्रेन के जहाजों पर कब्जा करके उसके 24 नाविकों को बंधक बना लिया था। इस घटना से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के साथ अपनी पहले से तय बैठक को रद्द कर दिया था।

Tanuja

Advertising