Ukraine Attack: पुतिन के युद्ध की कीमत रूसी अरबपतियों को चुकानी पड़ रही, अब तक $126 बिलियन से ज्यादा का नुकसान

Monday, Feb 28, 2022 - 10:23 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भले ही अभी तक राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का गुस्सा शांत न हुआ हो और दुनिया को लग रहा है कि रूस को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। लेकिन इस युद्ध से सबसे ज्यादा नुकसान रूस को ही हो रहा है वो भी आर्थिक तौर पर। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस अरबपतियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। अब तक रूसी अरबपतियों को करीब 126 अरब डॉलर नुकसान हुआ है। वहीं पुतिन ने  टॉप बिजनेसमैन के साथ मुलाकात की और कहा कि यूक्रेन पर हमले  के अलावा हमारे पास कोई उपाय ही नहीं था।

 

फोर्ब्स के एक ताजा आकलन के अनुसार, रूस के करीब 116 अरबपतियों को 16 फरवरी से अब तक करीब 126 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। कम से कम 5 ऐसे अरबपति तो ऐसे ही जिनकी जिनकी दौलत 1-1 बिलियन डॉलर से ज्यादा गिरी है। रूस के सबसे अमीर व्यक्ति माने जाने वाले वाजित एलेकपेरोव को इस बदलाव से सबसे ज्यादा घाटा उठाना पड़ा है। फोर्ब्स के अनुसार, एलेकपेरोव की दौलत में इस हमले के कारण 3.8 बिलियन डॉलर यानी 15.4 फीसदी की गिरावट आई है।

 

एलेकपेरोव कभी कैस्पियन सागर के तेल के कुएं में काम करते थे. बाद में वह सोवियत के समय में तेल मंत्री बने। अभी वह रूस की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी Lukoil के चेयरमैन हैं, उन्हें पुतिन का करीबी माना जाता है। बता दें कि रूस ने जैसे ही यूक्रेन पर हमला किया, दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली शुरू हो गई। रूस के शेयर बाजार मॉस्को एक्सचेंज में बिकवाली के डर से पहले ट्रेड को ही सस्पेंड कर दिया गया था। बाद में जब मार्केट खोला गया तो करीब-करीब 50 फीसदी की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि अमेरिका, इंग्लैंड समेत कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया। इन प्रतिबंधों के दायरे में रूस के कई बैंक, बड़ी कंपनियां और बिजनेसमैन भी लाए गए हैं। इन प्रतिबंधों का रूसी अरबपतियों पर सीधा असर पड़ रहा है।

Seema Sharma

Advertising