Iran War पर ब्रिटेन अलर्ट ! कतर में ब्रिटिश नागरिकों को दी चेतावनी, FCDO ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:28 PM (IST)

International Desk: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ब्रिटेन ने कतर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी चेतावनी के बाद ब्रिटिश दूतावास, दोहा ने अपने नागरिकों को घर के अंदर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है। FCDO ने क्षेत्रीय जोखिम और संभावित यात्रा बाधा को लेकर चेताया है।  यह चेतावनी उस समय आई जब अमेरिकी अधिकारियों ने कतर में “शेल्टर-इन-प्लेस” नोटिस जारी किया।

 

  • दूतावास ने कहा  ब्रिटिश नागरिक अगली सूचना तक घरों के अंदर ही रहें।
  •  यदि बाहर हों तो निकटतम सुरक्षित भवन या निर्धारित शेल्टर में जाएं।
  •  ऐसी इमारत के अंदरूनी हिस्से में रहें जहां खिड़कियां या बाहरी दीवारें कम हों। 
  • हर समय सतर्क रहें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

 

FCDO की चेतावनी
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय Foreign, Commonwealth and Development Office (FCDO) ने कतर ट्रैवल एडवाइजरी में क्षेत्रीय तनाव के “उच्च जोखिम” की चेतावनी दी है। एडवाइजरी के अनुसार तनाव बढ़ने पर यात्रा में व्यवधान हो सकता है। अप्रत्याशित सुरक्षा प्रभाव सामने आ सकते हैं। नागरिक नियमित रूप से आधिकारिक अलर्ट के लिए साइन-अप करें।

PunjabKesari

आपातकालीन सहायता नंबर जारी
ब्रिटिश नागरिकों को 24x7 कांसुलर सहायता नंबर जारी किए गए हैं और कहा गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।  दूतावास ने आश्वासन दिया है कि कतर के अधिकारियों के साथ संपर्क में रहकर आवश्यक अपडेट जारी किए जाएंगे। मध्य पूर्व में हालिया सैन्य घटनाक्रम के बाद खाड़ी देशों में भी सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। कतर का यह कदम दिखाता है कि क्षेत्रीय संकट का असर अब व्यापक स्तर पर महसूस किया जा रहा है।
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News