UK census: इंग्लैंड में पहली बार घटी ईसाइयों की संख्या, मुस्लिम आबादी बढ़ी...जानिए हिंदुओं का हाल
punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 01:26 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यूनाइटेड किंगडम में करवाए गए जनगणना में बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इंग्लैंड और वेल्स में ताजा जनगणना आंकड़ों के मुताबिक पहली बार ब्रिटेन में ईसाई अल्पसंख्यक हो गए हैं। इंग्लैंड और वेल्स में ईसाइयों की संख्या काफी कम हो गई है, तो वहीं दूसरे धर्मों को मानने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।
यहां आपको बता दें कि यूके में आधिकारिक धर्म ईसाई है। इंगलैंड में मुस्लिमों और हिंदुओं की आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईसाई आबादी अबतक के इतिहास में सबसे कम हो गई है। देश में ईसाई आबादी में 13 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। वहीं जनगणना में जो चौंकाने वाली बात है वो यह कि किसी भी धर्म को न मानने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
ईसाईयों की संख्या घटी
ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) ने मंगलवार को जनगणना का डेटा जारी किया। 2021 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 46 प्रतिशत से अधिक ईसाई जनसंख्या है। जबकि यह जनसंख्या 2011 में हुए जनगणना में 59.3 प्रतिशत था। इंग्लैंड और वेल्स की जनगणना में पहली बार आधी से भी कम आबादी यानि 46.2 प्रतिशत लोगों ने खुद को ईसाई बताया है। यह संख्या करीब 27.5 मिलियन है। जबकि 2011 में 59.3 प्रतिशत यानि 33.3 मिलियन लोग ईसाई थे। आंकड़ों पर गौर करें तो 13.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सर्वे के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स में कोई धर्म नहीं मानने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जनगणना सर्वे के अनुसार कोई धर्म नहीं मानने वाली आबादी यहां दूसरे नंबर पर है। इनकी संख्या करीब 37.2 प्रतिशत है। जबकि यह जनसंख्या 2011 के जनगणना में महज 25.2 प्रतिशत थी।
तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी
इंग्लैंड और वेल्स में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है। 2021 के जनगणना के अनुसार मुस्लिमों की जनसंख्या यहां 6.5 प्रतिशत है जोकि करीब 3.9 मिलियन है। जबकि 2011 के सर्वे में यह जनसंख्या 4.9 प्रतिशत थी जोकि करीब 2.7 मिलियन थी। मुस्लिम आबादी में करीब 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो हिंदू आबादी इस बार के जनगणना में 1.7 प्रतिशत दर्ज किया गया है जोकि करीब एक मिलियन है। जबकि 2011 में हिंदुओं की आबादी करीब 1.5 प्रतिशत था जोकि करीब 8 लाख 18 हजार के करीब थे।
सिख समाज की जनसंख्या में मामूली वृद्धि
इंगलैंड में सिख समाज के करीब 4 लाख 23 हजार लोग 2011 में रहते थे। यह करीब 0.8 प्रतिशत कुल आबादी का था। इस बार मामूली वृद्धि होकर यह संख्या 0.9 प्रतिशत हो गई है। सिख आबादी 2021 में करीब 5 लाख 24 हजार के आसपास दर्ज की गई है। इसी तरह बौद्धों की जनसंख्या 2011 में 0.4 प्रतिशत यानी 249,000 थी जोकि 2021 में 0.5 प्रतिशत हो गई। यानि बौद्ध आबादी 273,000 हो गई है। यहूदी समाज भी यहां करीब 0.5 प्रतिशत निवास करता है। यूके के बाकी हिस्से, जैसे स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड अपनी जनगणना रिपोर्ट अलग से प्रकाशित करते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है भारत : बाइडन प्रशासन

अमेरिकी सेना ने ढेर किए ISIS सरगना बिलाल समेत 10 आतंकी, उत्तरी सोमालिया में दिया गया ऑपरेशन टेरर को अंजाम

भारत की परिवर्तनकारी यात्रा में अमेरिका अहम सहयोगी रहा : राजदूत संधू

दिल्ली में अगले कुछ दिन भी छाये रहेंगे बादल, 29 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना