ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने मनाया रक्षा बंधन (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 08, 2017 - 12:12 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय में सशस्त्र बलों के सिपाहियों ने देश के हिंदू समुदायों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। इसके अलावा लंदन में रक्षा मंत्रालय, न्यूकैसल, स्विनडन, लिवरपूल में भी रक्षा बंधन की धूम रही।

PunjabKesari
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री अर्ल होवे ने बताया, ‘‘हमने एक-दूसरे को रंग बिरंगी राखियां बांधी।’’ यह एक अनोखा मौका है जो हमें अपने महान हिंदू समुदाय और सशस्त्र बलों को एक साथ जोड़ने के बहुआयामी संबंधों की याद दिलाता है।खुद की सुरक्षा के लिए हमें अवश्य एकजुट रहना चाहिए और उन लोगों के बारे में बात करनी चाहिए जो सहिष्णुता, निष्पक्षता और गरिमा में यकीन रखते हैं।”
PunjabKesari
लंदन स्थित रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में सशस्त्र बलों, रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों और सिविल सेवकों की कलाई पर राखी बंधी थी। हिंदू काउंसिल यूके और हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन समेत अलग-अलग सामुदायिक संगठनों के सदस्यों ने एकजुट होकर यह त्योहार मनाया। साथ में, चीफ ऑफ डिफेंस पीपुल- लेफ्टिनेंट जनरल रिचर्ड नुगी भी थे।
PunjabKesari
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हिंदुओं ने समय-समय पर और ब्रिटेन की रक्षा में योगदान दिया है। पहले विश्व युद्ध के दौरान पौने दो लाख हिंदुओं को विदेशों में तैनात किया गया था। दूसरे विश्व युद्ध में 12.5 लाख हिंदुओं ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News