UAE में रह रहा भारतीय रातोंरात बना करोड़पति

Tuesday, Jun 04, 2019 - 01:46 PM (IST)

दुबई: यूएई में एक प्रवासी भारतीय ने एक मासिक लॉटरी में 27 लाख डॉलर की राशि जीती। खलीज टाइम्स ने बताया कि संजय नाथ आर ने बिग टिकट अबु धाबी की टिकट खरीदी थी। एक करोड़ दिरहम (27 लाख डॉलर) के बम्पर पुरस्कार का विजेता सोमवार को घोषित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार नाथ को पहला पुरस्कार मिला। 

10 विजेताओं में शामिल है पांच अन्य प्रवासी भारतीय
लॉटरी के शीर्ष 10 विजेताओं में पांच अन्य प्रवासी भारतीय भी शामिल हैं। एक लाख दिरहम का दूसरा पुरस्कार प्रवासी भारतीय बिनू गोपीनाथन को मिला। रिपोर्ट के अनुसार लॉटरी में बांग्लादेश को शिपक बरुआ को लैंड रोवर सीरीज 16 कार मिली। 

Anil dev

Advertising