UAE-जाडर्न ने अबू धाबी में शुरु किया युद्धाभ्यास

Friday, Jun 21, 2019 - 09:36 AM (IST)

 दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और जाडर्न ने गुरुवार को राजधानी अबू धाबी में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरु किया। सैन्य अभ्यास के प्रभारी सईद सलमीन ने कहा कि युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के सशस्त्र बलों के युद्ध कौशल में सुधार, परिचालन और सैन्य प्रशिक्षण सुनिश्चित करना है।

‘‘बॉन्ड्स ऑफ स्ट्रेंथ'' के नाम से शुरु यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का हिस्सा है। इसके जरिये दोनों देशों के सशस्त्र बल क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी युद्ध क्षमताओं को उन्नत करना है।  

Tanuja

Advertising