UAE ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा को तिरंगे से किया रोशन (Video)

Saturday, Aug 17, 2019 - 12:25 AM (IST)

दुबई: भारत के स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। भारत के साथ मित्रता की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए यूएई ने शुक्रवार रात 8.44 बजे बुर्ज खलीफा को भारतीय तिरंगे के रंग से रोशन किया। इसके पहले पीएम मोदी के यूएई दौरे पर मार्च 2018 में भी दुनिया की इस ऊंची इमारत पर भारतीय तिरंगा दिखा था।  

भारत और यूएई के संबंधों में हाल के समय में और मजबूती आई है। पाकिस्तान जब जम्मू-कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए फैसले के खिलाफ वैश्विक समुदाय को भड़काने की कोशिश में लगा है, उस वक्त भी यूएई भारत के साथ खड़ा दिखा। यूएई ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया। यूएई ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा पर उनके संदेशों और तस्वीरों की झलक दिखाई थी।
 

shukdev

Advertising