अमेरिका : लॉस एंजिलिस में पार्टी के दौरान गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Tuesday, Jun 14, 2022 - 01:34 AM (IST)

लॉस एंजिलिसः अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रविवार को एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के प्रवक्ता जाडेर चावेस ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। जांचकर्ता अभी यह पता नहीं लगा पाए गए हैं कि लॉस एंजिलिस के बॉयल हाइट्स में रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई गोलीबारी के पीछे मकसद क्या था। 

चावेस ने बताया कि दो अन्य घायलों की हालत स्थिर है और घायल हुए चौथे व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे, तब उन्होंने दो लोगों को मृत पाया और तीसरे व्यक्ति को बाद में इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया। 

Pardeep

Advertising