सऊदी में विश्वविद्यालय पार्किंग की छत गिरने से 2 की मौत, 13 घायल

Wednesday, Dec 18, 2019 - 03:54 PM (IST)

दुबईः सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अलमारिफा विश्वविद्यालय की पार्किंग की छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। सिविल डिफेंस सेवा ने यह जानकारी दी है।

 

सिविल डिफेंस सेवा ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘रियाद के दरिया जिले में मंगलवार को अलमारिफा विश्वविद्यालय की पाकिर्ंग छत गिरने दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों घायल हो गए।

 

अधिकतर घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई।'' सिविल डिफेंस सेवा ने विश्वविद्यालय भवन की ऊंची दीवार के पास बचावकर्मियों के लोगों को निकालते हुए फोटो साझा किए हैं।

Tanuja

Advertising