लड़ते-लड़ते पानी में जा गिरे ये दोनों और हुआ ये हाल(Pics)

Monday, Nov 21, 2016 - 01:06 PM (IST)

अलास्‍का:आपने जानवरों की लड़ाई के काफी किस्से देखें और सुने होंगे लेकिन एेेसा अजीबोगरीब किस्सा सुन आप दंग रह जाएंगे।इन दो जानवरों में एेसी भंयकर लड़ाई हुई कि दोनों लड़ते-लड़ते पानी में जा गिरे और डूब गए।

दरअसल अलास्‍का में 2 मूस बर्फ में जमे हुए मिले और उनके सींग एक दूसरे में फंसे हुए थे जिससे ये बात साफ हो गई कि ये दोनों लड़ते-लड़ते पानी में जा गिरे।लेकिन 8 इंच के बर्फ के अंदर वे जम गए।ब्रैड वेबस्‍टर(33) ने यह नजारा तब देखा जब वह अपने एक दोस्‍त को टूर पर ले गए थे।उन्‍हें पहले लगा कि बर्फ के अंदर एक मूस फंसा है लेकिन जब वे करीब गए तो उन्‍हें एक और शरीर नजर आया।फिर वेबस्‍टर अपने दोस्‍त के साथ उसके नजदीक गए और बर्फ को तोड़ा तो देखा कि वहां मांस का टुकड़ा भी था।जिससे ये बात साफ हो गई कि दोनों इस मीट के टुकड़े के कारण लड़ रहे थे। 

Advertising