यूक्रेन युद्ध के बीच दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री

Thursday, Mar 31, 2022 - 07:29 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध अमेरिका पुतिन को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लेकिन तनाव के बावजूद संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच सहयोग जारी है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री  मार्क वंदे हेई रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल में दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पृथ्वी पर लौटे। उन्होंने कजाकिस्तान में पैराशूट से सेफ लैडिंग की।

नासा के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे हेई और रूसी अंतरिक्ष यात्री, एंटोन श्काप्लेरोव और प्योत्र डबरोव को ले जाने वाले कैप्सूल ने आईएसएस से अनडॉक करने के कई घंटे बाद पैराशूट की सहायता से लैंडिंग पूरी की। 

अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा दिन रहने का अमेरिकी रिकॉर्ड तोड़ दिया 
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री वंदे हेई अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा रहने का रिकोर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले 2016 में स्कॉट केली ने 340 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे। वहीं पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मार्क 355 दिनों के लिए अंतरिक्ष में थे। 

वंदे हेई, और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री ओलेग नोवित्स्की और प्योत्र डबरोव को ले जाने वाला सोयुज कैप्सूल पिछले साल अप्रैल में आईएसएस में डॉक किया गया था. अंतरिक्ष सहयोग के तहत, अमेरिका आईएसएस पर शक्ति और जीवन समर्थन को नियंत्रित करता है, जबकि रूस अन्य चीजों को नियंत्रित करता है। 

 

Pardeep

Advertising