ड्राइवर की मामूली भूल पड़ी भारी; खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, 12 लोगों की मौत व 10 घायल (Video)

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 05:23 PM (IST)

Budaest: हंगरी में रविवार की सुबह एक भीषण बस हादसे ने 12 परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। पोलैंड में पंजीकृत एक बस पूर्वी हंगरी के M3 मोटरवे पर अचानक सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई गई है।

 

हंगरी की पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार तड़के पूर्वी हंगरी के मेजोकरेस्ज़तेस शहर के पास हुआ। बस M3 मोटरवे से न्यीरेग्यहाजा शहर की ओर जा रही थी। सरकारी समाचार एजेंसी MTI के अनुसार, बस में 57 यात्री और दो ड्राइवर सवार थे। अचानक बस सीधे रास्ते से हटकर सड़क किनारे मौजूद खाई में जा गिरी और पलट गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्राइवर के सो जाने या झपकी आने की संभावना है।   बस चालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

हादसा रात के समय हुआ, जिससे राहत और बचाव अभियान भी चुनौतीपूर्ण रहा। बस के खाई में पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों के आराम से जुड़े सवाल फिर उठ खड़े हुए हैं। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ड्राइवर की थकान और नींद गंभीर दुर्घटनाओं की वजह बन सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja